Skip to main content

Durga Saptashati Stotras List


दुर्गा सप्तशती या चण्डी पाठ को देवी माहात्म्य के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रन्थ में देवी भगवती दुर्गा को सम्पूर्ण संसार की सर्वोच्च शक्ति मानकर उनकी स्तुति की गयी है। दुर्गा सप्तशती मार्कण्डेय पुराण का एक भाग है जिसमे १३ अध्याय (chapter) और 700 श्लोक हैं।
17वीं शतब्दी में लिखित सप्तशती

यह सप्तशती विश्व की अच्छाई और बुराई के बीच के युद्ध की कथा कहती है, जब भी विश्व में दानवों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब देवी दुर्गा ने अवतार लेकर दुष्टों का नाश किया।

विशेषतः नवरात्रि के 9 दिनों में दुर्गा सप्तशती के पाठ का अधिक महत्त्व है, मान्यता है इन दिनों में किया जाने वाला चंडी पाठ शुभ फल देता है।

देवी माहात्म्य के तीन भाग हैं जिन्हे प्रथम चरित्र, माध्यम चरित्र और उत्तर चरित्र कहा जाता है।

प्रथम चरित्र- इस भाग में सप्तशती का प्रथम अध्याय आता है। इस चरित्र की देवी महाकाली हैं। इस भाग में देवी भगवती को सृष्टि रूपा (सृष्टिकर्ता) के रूप में चित्रित किया गया है। ब्रह्म देव के द्वारा देवी की स्तुति और और मधु और कैटभ असुरों के वध का वृतांत इस चरित्र में वर्णित है।

मध्यम चरित्र-  दुर्गा सप्तशती के अध्याय 2 से अध्याय 4 तक का भाग मध्यम चरित्र कहा जाता है। इस भाग में देवताओं के अंश से देवी दुर्गा का प्रादुर्भाव (प्रकट होना), देवी द्वारा महिषासुर का वध और देवताओं के द्वारा देवी की स्तुति का वर्णन किया गया है।

तीनों चरित्रों में मध्यम चरित्र की महिमा सर्वाधिक बताई गयी है। इस चरित्र की देवी महालक्ष्मी हैं।

उत्तर चरित्र - अध्याय 5 से अध्याय 13 तक का भाग उत्तर चरित्र कहा जाता है। महासरस्वती इस चरित्र की देवी हैं। शुम्भ और निशुम्भ का वध, देवी की स्तुति तथा राजा सुरथ और देवताओं को देवी के द्वारा वरदान- इन सभी का वर्णन इस भाग में किया गया है।

दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत स्तोत्र मन्त्र इस प्रकार हैं। ये सभी स्तोत्र हिंदी अर्थ के साथ दिए गए हैं-
  1. दुर्गा सप्तश्लोकी मंत्र Hindi
  2. दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्रम (108 Names)
  3.  दुर्गा देवी कवचम (देव्या कवचम्)
  4. अर्गला स्तोत्रम Lyrics
  5. कीलक स्तोत्रम Lyrics
  6. वेदोक्तं रात्रि सूक्तम (ऋग्वेद)
  7. तंत्रोक्तं रात्रि सूक्तम
  8. देवी अथर्वशीर्ष स्तोत्रम (देव्यथर्वशीर्षम)
  9. वेदोक्तं देवी सूक्तम (ऋग्वेद)
  10. तंत्रोक्तं देवी सूक्तम
  11. देवी अपराध क्षमापन स्तोत्रम ( देव्यपराधक्षमापनस्तोत्रम )
  12. सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम Hindi
  13. दुर्गा द्वात्रिंशन्नाममाला (32 Names)
  14. दुर्गा क्षमा प्रार्थना


दुर्गा सप्तशती पुस्तक को अमेजोन से खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें - दुर्गा सप्तशती (मात्र 59 रूपए)
To buy Durga Saptashati book from Amazon US- Click here

Tags: Saptashati Mantras and lyrics in Hindi. Stotra Meaning in Hindi, devi mahatmya in hindi